Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsदसवीं डाक निशान यात्रा रवाना, 21 घंटे में पहुंचेगी खाटू श्याम

दसवीं डाक निशान यात्रा रवाना, 21 घंटे में पहुंचेगी खाटू श्याम


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में खुशहाली की कामना को लेकर मंगलवार को दूनी स्थित रणछोड़नाथ मंदिर से दसवीं खाटू श्याम की डाक निशान यात्रा पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा’ और ‘श्याम बाबा की जय, रणछोड़ नाथ की जय’ के जयकारे लगाए। यात्रा का नगर पालिका के सामने अध्यक्ष अर्चना चौपदार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, योगेंद्र कटारिया, रमेश मुंदड़ा व अजय माहेश्वरी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। आयोजकों ने बताया कि 225 किलोमीटर यानी 84 कोस की यह डाक निशान यात्रा करीब 21 घंटे में दूरी तय करेगी। यात्रा टोंक, निवाई, चाकसू और जयपुर रिंग रोड होते हुए बुधवार सुबह करीब 4 बजे खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी, जहां ध्वज चढ़ाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here