Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबुधवार के बाद नहीं मिलेगा मौका! चुनाव की जमानत राशि लेने की...

बुधवार के बाद नहीं मिलेगा मौका! चुनाव की जमानत राशि लेने की अंतिम तिथि


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव में नामांकन के दौरान जमा कराई गई जमानत राशि वापस लेने के लिए अब प्रत्याशियों के पास बुधवार 7 अक्टूबर अंतिम मौका है।

उपकोषाधिकारी कार्यालय देवली की ओर से जारी सूचना के अनुसार 7 अक्टूबर जमानत राशि वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उपकोषाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (लेखा प्रकोष्ठ) श्यामसुंदर साहू के अनुसार ऐसे प्रत्याशी, जिन्होंने चुनाव के लिए जमानत राशि जमा करवाकर नामांकन दाखिल किया था अथवा बाद में नाम वापस ले लिया था और जिनकी जमानत राशि नियमानुसार जब्त नहीं हुई है, वे राशि वापस प्राप्त कर सकते हैं। जमानत राशि लौटाने की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हुई थी और 7 अक्टूबर को समाप्त होगी। बताया गया है कि करीब 90 से 100 प्रत्याशियों की जमानत राशि अभी वापस लिया जाना बाकी है।

पात्र व्यक्ति बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपकोष कार्यालय, देवली में उपस्थित होकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए अपनी जमानत राशि प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि निर्धारित अवधि में जमानत राशि वापस प्राप्त नहीं करने पर शेष राशि को अवितरित मानते हुए राजकोष में जमा कर दिया जाएगा। ऐसे में पात्र प्रत्याशियों के लिए बुधवार को राशि प्राप्त करने का अंतिम अवसर रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here