Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदो स्थानों पर खेतों में लगी आग, कटी ज्वार की फसल जलकर...

दो स्थानों पर खेतों में लगी आग, कटी ज्वार की फसल जलकर राख


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर खेतों में आग लगने से कटी हुई फसल जलकर राख हो गई। वहीं समय पर सूचना मिलने और ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के खेतों में खड़ी व कटी फसल को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

दमकल केंद्र की सूचना के अनुसार संथली चौकी से मिली सूचना के अनुसार, दोपहर करीब 12:45 बजे दिनेश गुर्जर के खेत में कटी हुई ज्वार की फसल में अचानक आग लग गई। आग से करीब दो बीघा क्षेत्र में कटी ज्वार की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के खेतों में भी कटी हुई फसल पड़ी होने के कारण आग फैलने का खतरा था। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में फायरमैन दिनेश गुर्जर, प्रद्युम्न सिंह और नीरज कुमार चौधरी ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत की। समय रहते आग पर काबू पाने से आसपास के खेतों में रखी फसल को नुकसान होने से बचा लिया गया। खेत मालिक के रूप में रामदेव गुर्जर का नाम सामने आया है। वहीं दोपहर करीब 2:45 बजे डाबर कला से खेत में आग लगने की सूचना मिली। दमकल टीम जयपुर रोड से अजमेर रोड होते हुए डाबर कला पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। यहां भी समय पर आग बुझाए जाने से आसपास के खेतों में आग फैलने से रोक लिया गया। दोनों घटनाओं में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

किसान भी सावधानी बरते

जानकारी के अनुसार खेतों में आग लगने के अधिकतर मामलों में फसल कटाई के बाद बची हुई वेस्ट या अवशेष को जलाना प्रमुख कारण सामने आ रहा है। कई बार किसान खेत में बची वेस्ट को जलाते हैं, लेकिन हवा चलने पर आग आसपास के खेतों तक पहुंच जाती है और कटी हुई फसल भी इसकी चपेट में आ जाती है। ऐसे में किसान खेतों में फसल अवशेष जलाते समय विशेष सावधानी बरतें और आग को पूरी तरह बुझाए बिना मौके से न जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here