Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदिनदहाड़े चोरी : 25 लाख रुपए नकद व सोने, चांदी के आभूषणों...

दिनदहाड़े चोरी : 25 लाख रुपए नकद व सोने, चांदी के आभूषणों पार

ऊंचा गांव में हुई वारदात, जमीन के पेटे आई थी 25 लाख रुपए की रकम


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटे ऊंचा गांव में सोमवार दिन दहाड़े लाखों रुपए की चोरी होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दी है। वहीं सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा वारदात की जानकारी जुटाई।

प्रकरण के अनुसार यह मामला कैलाश चंद सुवालका पुत्र मोहनलाल सुवालका ने दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे करीब वे अपने परिवार के किसी कार्यक्रम को लेकर खरीददारी के उद्देश्य से बाजार गए हुए थे। दरअसल पीड़ित की पुत्री के यहां कार्यक्रम था। इस दौरान पीछे से उनका घर सुना था। अपराह्न 3 बजे जब परिवार के लोग वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए मिले तथा भीतर का सामान बिखरा हुआ था। परिजनों ने अंदर जाकर नुकसान का आकलन किया तो होश उड़ गए। इस दौरान चोर बक्से में रखें 25 लाख रुपए नकद ले गए। बताया गया कि यह राशि पीड़ित ने पिछले दिनों अपनी जमीन बेचकर प्राप्त की थी।

यह जमीन अजमेर कोटा बाईपास पर बेची गई थी।  इसी वजह से नक़दी घर में रखी हुई थी। वही पीड़ित का बाईपास पर मकान का काम भी चल रहा है। इस वजह से उन्होंने यह नकदी अपने पास रखी थी। चोरों ने बक्से में रखें दो सोने की झुमरी, सोने की अंगूठी, तीन चांदी की पायजेब की जोड़ी, चांदी के सिक्के, सोने के टॉप्स, करीब एक किलो चांदी के आभूषण आदि चोरी हो गए। बताया गया कि चोरों ने सोने, चांदी के आभूषण व नकदी के अलावा और कुछ नहीं चुराया। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया तथा अंदर के दो कमरों के ताले तोड़े व वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जबकि इससे पहले मकान के गेट पर ताला लगा हुआ था। लाखों रुपए की नकदी व आभूषण पार होने से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित कैलाश चंद नुकसान से सदमे में है। पुलिस ने पहुंचकर वारदात की जानकारी ली तथा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d