Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsदूनी में मेहंदी, रंगोली बनाई व देवली में म्यूजिकल बैंड वादन हुआ

दूनी में मेहंदी, रंगोली बनाई व देवली में म्यूजिकल बैंड वादन हुआ


Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित बस स्टेंड पर गुरुवार को तहसील की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत महिला पर्यवेक्षक संतरा मेघवंशी के नेतृत्व रंगोली बनाई।

कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के लिए आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के मेहंदी लगाकर मतदान करने के लिए मतदाताओं को संदेश दिया। रंगोली, नुक्कड़ नाटक, रैली, छात्रों द्वारा अभिभावकों को पत्र, मतदान शपथ आदि कार्यक्रम भी चल रहे है। इस दौरान पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार नायब, तहसीलदार प्रभुलाल मीणा, भू अभिलेख निरीक्षक युगल किशोर पारीक, शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका, बूथ लेवल अधिकारी मुकेश गुर्जर, नगर पालिका कर्मचारी कपिल गंगाधर महावीर प्रसाद बडगूजर, एसएमसी सदस्य कल्याणमल नामा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता शर्मा, आशा सेन, लीला शर्मा, लाड़ देवी माली, बाला सेन, कमलेश आदि उपस्थित थे।

म्युजिकल बैण्ड वादन एवं मतदाता शपथ हुई

देवली में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) टोंक के निर्देशानुसार स्वीप योजनान्तर्गत गुरुवार को म्यूजिकल बैण्ड वादन (कामगार, श्रमिक, मजदूर के लिए) का आयोजन अम्बेडकर चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा एवं गौरव पथ जहाजपुर चुंगी नाका पर किया गया। उक्त कार्यक्रम में कामगार, श्रमिक एवं मजदूरों को आगामी 26 अप्रेल को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया एवं शपथ दिलाई गई।

यहां आशीष खण्डेलवाल सहायक लेखाधिकारी, दुर्गेश शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी उपखण्ड कार्यालय देवली, उमेश वर्मा वरिष्ठ प्रारूपकार, महमूद अली वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक अल्ताफ हुसैन, मोहनलाल मीणा, अनिल बैरवा, कुलदीप सिंह शक्तावत कार्यवाहक सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d