Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsमहावीर जयंती महोत्सव कार्यक्रम घोषित

महावीर जयंती महोत्सव कार्यक्रम घोषित


Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आयोजित होने वाले महावीर जयंती महोत्सव का कार्यक्रम गुरुवार को घोषित किया गया है।

समाज के प्रवक्ता ने बताया कि इस बार महावीर जयंती 21 अप्रैल को होगी। इस मौके पर सुबह 5 बजे शहर के मुख्य मार्गो से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। वही शाम 3:45 शोभायात्रा, 5 बजे कलशाभिषेक कार्यक्रम चंद्र प्रभु मंदिर सदर बाजार में होगा। वही कलश अभिषेक कार्यक्रम शाम 5:15 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट में होगा। इस दौरान जुलूस निकाला जाएगा, जो चंद्रप्रभु मंदिर से ज्योति मार्केट, ममता सर्कल, छतरी चौराहा से चंद्र प्रभु मंदिर व महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगा। कार्यक्रम में महिला व पुरुषों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d