Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया के स्टाफ ने मानवता दिखाते हुए विद्यालय में कार्यरत कुक कम हेल्पर की बेटियों की शादी में गुरुवार को एक लाख रूपए का मायरा भरा है।
वरिष्ठ अध्यापक ओम प्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि विद्यालय में एमडीएम में कार्यरत कुक कम हैल्पर की बेटियों की शादी में पूरे स्टॉफ ने भात भरा है। दरअसल पार्वती देवी के पति की 5 वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो जाने से परिवार आर्थिक तंगी में आ गया था।प्रधानाचार्य महावीर मीणा ने बताया कि कुक कम हेल्पर पार्वती देवी की बेटियों के विवाह का निमंत्रण पत्र प्राप्त होते ही स्टॉफ से आपस मे चर्चा कर सहयोग करने का निर्णय किया और पूरे परिवार की पहरावणी कर एक लाख एक हजार, एक सौ ग्यारह रुपए नकद ,1-1 सोने का लौंग व 1-1 जोड़ी चांदी की बिछिया मायरे में भेंट की।
उक्त प्रयास की ग्रामीणों ने खूब प्रशंसा की। इस दौरान प्रधानाचार्य महावीर मीणा रामराय मीणा, भारती जैन, उत्तम शर्मा, धर्मराज, इरफ़ान अली, यशवंत चतुर्वेदी, सियाराम, विष्णु, मानसिंह शेखावत, गजेंद्र, ओम प्रकाश मीणा, कृष्णा मिश्रा, रंगलाल, भँवर बाई, सुनीता, कमला देवी सहित एसडीएमसी के सदस्य थे।


