Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeस्वीप कार्यक्रमहस्ताक्षर किया, बैंड बजाया व अवेयरनेस मीटिंग आयोजित की

हस्ताक्षर किया, बैंड बजाया व अवेयरनेस मीटिंग आयोजित की

मतदाता जागरूकता पहल


Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव के स्वीप अभियान के तहत गुरुवार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजकोट में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके तहत राजकोट के मतदाताओं, विद्यार्थियों, सभी शिक्षको ने भाग लिया तथा अपने हस्ताक्षर कर मतदान की अपील की।

इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में एसडीम देवली के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम सतरंगी सप्ताह हुआ। इस दौरान गुरूवार को मतदाता जागरूकता के लिए बैंड बाजों के साथ रैली निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना, बीएओ अनिल कुमार टेलर, शिवपाल मीणा, शाला स्टाफ एवं शाला विकास समिति के सदस्य थे। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी व शिक्षक सुगन चन्द कुमावत ने दी।

अवेयरनेस ग्रुप बेग मीटिंग हुई

वहीं राऊमावि देवडावास में स्वीप कार्यक्रम के तहत अवेयरनेस ग्रूप बेग मीटिंग का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता के लिए पूरे देवडावास पंचायत के कार्मिको को आमंत्रित किया गया।

मतदान दिवस के दिन शत प्रतिशत मतदान करवाने, छाया, पानी एवं अन्य सुविधाओं के लिए कार्मिकों को डयूटी हेतु पाबंद किया, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d