Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) टोंक के निर्देशानुसार स्वीप योजनान्तर्गत मासिक कार्यक्रम जारी है।
देवली नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को लोकनृत्य कार्यक्रम हुए। इस दौरान (घुमन्तु जनजाति, ट्रांसजेण्डर, अनुसूचित जाति, जनजाति) आयोजन महाराणा प्रताप आवासीय योजना स्थित गाडिया लुहार बस्ती में लोक नृत्य हुए। उक्त कार्यक्रम से गाडिया लुहार परिवारों को आगामी 26 अप्रेल को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं उन्हें मतदान का महत्व बताया। कार्यक्रम में अल्ताफ हुसैन, अनिल बैरवा कनिष्ठ सहायक, कुलदीप सिंह शक्तावत कार्यवाहक सफाई निरीक्षक सहित कर्मचारी उपस्थित थे।



