Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023देवली उपखंड में 238 लोगों ने की होम वोटिंग

देवली उपखंड में 238 लोगों ने की होम वोटिंग

खत्म हुआ होम वोटिंग का चरण, वंचित मतदाता अब 25 नवंबर को नहीं कर सकेंगे मतदान

Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वृद्ध, असहाय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग की पहल पर शुरू की गई होम वोटिंग के तहत देवली उपखंड में 238 मतदाताओं ने बैलट पेपर के जरिए मतदान किया। जबकि आज दर्जन मतदाता इससे वंचित रह गए।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी देवली की कार्यालय की सूचना के मुताबिक गत 16 से 18 नवंबर तक पोलिंग टीमो ने घर-घर जाकर ऐसे लोगों से मतदान कराया। यह मतदान बेलट पेपर के जरिए हुआ। पहले अवसर में मतदान नहीं करने वाले मतदाताओं को सोमवार को दूसरा अवसर भी दिया गया। लेकिन दोनों अवसर खोने वाले मतदाताओं को अब मतदान का मौका नहीं मिलेगा। वह अब 25 नवंबर को भी मतदान नहीं कर सकेंगे। जबकि होम वोटिंग से एक दिन पूर्व कर्मचारियों की ओर से संबंधित मतदाता को फोन कर घर आने के बारे में बताया जाता है।

जबकि देवली में 244 मतदाता ने होम वोटिंग का विकल्प चुना था। इनमें 6 मतदाता वोट देने से वंचित रहे। अब इन्हें आगामी 25 नवंबर को भी मतदान का अवसर नहीं मिल सकेगा। दोनों अवसर गंवाने वाले मतदाता अब बिना मतदान के रहेंगे। वहीं अब होम वोटिंग का विकल्प समय खत्म हो चुका है। अब मतदाता सूची में होम वोटिंग चुनने वाले मतदाताओं के सामने पेपर बैलट (पीबी) लिखा होगा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d