मजिस्ट्रेट बनने का है लक्ष्य, बड़ी बहन है डॉक्टर
Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सीबीएसई 12वीं के सोमवार को आए नतीजों में देवली की ध्वनि पुत्री डॉ. जगदीश कुमावत ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के जयपुर रीजनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसे लेकर मंगलवार शाम देवली के कुमावत समाज ने ध्वनि के पटेल नगर स्थित घर पहुंच कर स्वागत किया।
समाज के सुनील कुमावत ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय देवली में अध्यनरत ध्वनि कुमावत ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जयपुर संभाग में टॉप किया है। इसके पीछे ध्वनि ने अपने माता-पिता आशीर्वाद व सहयोग बताया है। विशेषकर पिता जगदीश कुमावत के निधन के बाद मां लक्ष्मी कुमावत का मार्गदर्शन रहा है। ध्वनि कुमावत ने बताया कि उनके पिताजी जगदीश कुमावत की इच्छा थी कि वह मजिस्ट्रेट बने। इसे लेकर वह कड़ी मेहनत कर रही है और विश्वास जताया कि वह पिताजी के सपने को सरकार करेगी। इस मौके पर ध्वनि की बड़ी बहन डॉ. विधि कुमावत का भी समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। विधि ने महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से हाल ही में एमबीबीएस पूरी की है। दोनों बहनों का माला पहनाकर व साफा बंधाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के अशोक कुमावत, रामचरण, जवाहरलाल, सुनील कुमावत, विष्णु कुमावत, कमलेश, नरेश, प्रेमचंद, नितिन कुमावत समेत मौजूद थे।
वही दोनों होनहार छात्रों की मां लक्ष्मी कुमावत ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि ध्वनि व विधि कुमावत बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश कुमावत की पुत्रियां हैं। जिनका गत वर्ष निधन हो गया था।


