Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग देवली द्वारा एजेंसी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया गया।
एजेंसी क्षेत्र में करीब 15 फीट लंबी पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया। सहायक अभियंता नितिन जैन के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता सुमित्रा मीणा के समन्वय से फिटर विजय सिसोदिया एवं तकनीकी टीम ने लगातार दो दिनों तक मेहनत कर पाइपलाइन को दुरुस्त किया। टीम के प्रयासों से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था दोबारा सुचारू हो सकी। विभाग की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को पेयजल समस्या से राहत मिली।
विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।


