Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के देवली गांव रोड स्थित तालाब की पाल का शुक्रवार को राजस्व विभाग व भू प्रबंधन की टीम संयुक्त रूप से सीमांकन करेगी। दोनों संयुक्त टीम का यह दोबारा प्रयास होगा।

इसे लेकर तहसीलदार रामकल्याण मीणा ने आदेश जारी किया है। आदेश में बताया कि भू प्रबंधन अधिकारी टोंक के पत्र अनुसार देवली गांव में खसरा नंबर 4106 रकबा 2.75 है। किस्म गैर मुमकिन पाल सिवायचक पिछले दिनों सीमा ज्ञान जीपीएस मशीन के माध्यम से सर्वे लेकर सुपरइंपोज कार्य किया गया। टीम ने यहां से कई पॉइंट उठाए थे। अब सीमांकन किया जाना शेष है। इसे लेकर तहसीलदार ने भू अभिलेख निरीक्षक देवली, भू अभिलेख निरीक्षक पोल्याड़ा, पटवारी देवली गांव, राजकोट व संथली की संयुक्त टीम भू प्रबंधन विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर सीमांकन का कार्य करेगी।

उल्लेखनीय है कि यह मसला देवली गांव सड़क से जुड़ा है। जहां क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से को लेकर देवली गांव के लोगों ने मताधिकार का बहिष्कार किया है। वहीं प्रशासन की ओर से सीमाज्ञान कर प्रयास किया जा रहा है, ताकि उक्त मसले का निराकरण हो सके।


