नामांकन वापस लेने का तय समय हुआ पूरा
Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव के तहत भरे गए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि गुरुवार दोपहर 3 बजे तक एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया है।
जबकि शेष प्रत्याशी अब भी चुनावी मैदान में है। रिटर्निंग कार्यालय की सूचना के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु कुमार शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसी के साथ चुनावी मैदान में 9 पार्टी प्रत्याशी व पांच निर्दलीय प्रत्याशी समेत 14 जने चुनाव मैदान में डटे है। इनमें सभी प्रत्याशी पुरुष है।
“यह है पार्टी प्रत्याशी”
रिटर्निंग कार्यालय की सूचना के अनुसार राजू रेगर राइट टू रिकॉल पार्टी से, आशीष कुमार नागर अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी, कन्हैयालाल लक्षकार राष्ट्रवादी पार्टी से, हरीश मीणा इंडियन नेशनल कांग्रेस, ओमप्रकाश बैरवा बहुजन समाज पार्टी से, डॉ. राजेंद्र मीणा आम आदमी पार्टी से, विक्रम सिंह गुर्जर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से, कमलेश माली अभिनव राजस्थान पार्टी से तथा विजय बैंसला भारतीय जनता पार्टी से चुनावी मैदान में है।
पांच निर्दलीय प्रत्याशी भी डटे है
इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रामसिंह मीणा, गोविंद सिंह, जसराम मीणा, मनोज कुमार पारीक व देवकरण निर्दलीय बतौर चुनाव लड़ेंगे। बता दे की निर्दलीय प्रत्याशी पार्टी प्रत्याशियों की जीत की गणित बिगाड़ेंगे।



