आमजन फोन पर दे सकेगा अग्नि जनित हादसों की जानकारी
Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर अग्निजनित हादसों पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

जिसमें लगातार 6 दिनों तक 24 घंटे कर्मचारियों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी रहेगी। इसे लेकर अधिशासी अधिकारी यादव ने कार्यालय आदेश जारी किया है। इसमें बताया कि दीपावली त्यौहार पर अग्निशमन की शाखा का दायित्व महत्वपूर्ण होता है। अतिसंवेदनशील व आपातकालीन सेवा होने के चलते 10 से 15 नवंबर तक अग्निशमन वाहन कर्मचारियों की 24 घण्टे ड्यूटी रहेगी। आदेश में बताया कि प्रथम पारी सुबह 7 से शाम 7 बजे तक तथा दूसरी पारी शाम 7 से अगले दिन सुबह 7 बजे तक रहेगी।
कार्यालय आदेश के अनुसार 01434-230821 कंट्रोल रूम नंबर रहेंगे। जिसके प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राणावत होंगे। वहीं प्रभारी के नं 9680078 515 है। इसी तरह कर्मचारियों की शिफ्ट A व B बनाकर ड्यूटी तय की गई है। साथ ही कर्मचारियों को अपनी शिफ्ट के अनुसार अग्निशमन वाहन का ट्रायल लेने, पानी का टैंकर भरने, वाहन में पेट्रोल डीजल की सुनिश्चितता करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साप्ताहिक अवकाश निरस्त कर बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार देवली के अग्निशमन केंद्र पर दो दमकल है। जिनमें एक वाहन की क्षमता 3 हजार तथा दूसरे के क्षमता साढे 4 हजार लीटर की है।



