देवली नगर पालिका की दमकल पहुंची मौके पर
Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के करीब शनिवार देर शाम एक ट्रेलर में आग लग गई।

वहीं पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह जाट समेत देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। प्रारंभिक जांच में उक्त टैंकर में किसी केमिकल होने की संभावना जताई जा रही है। फिर भी आग बुझाने के बाद सही स्थिति का पता लगेगा। वही उक्त टैंकर जयपुर की ओर जा रहा था। लिहाजा इसके चलते जयपुर जाने वाली लेन के सभी वाहन थम गए। लोग दूर से खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। जलते हुए ट्रेलर में धमाके हो रहे हैं। फिलहाल टैंकर के चालक व खलासी की कोई जानकारी नहीं है। दमकल व देवली पुलिस आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।



