Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (पीर बाबा के पास) में आगामी 8 सितंबर को जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव के अनुसार इस कार्यक्रम में टोंक जिले के करीब 400 विद्यार्थी भाग लेंगे, जो अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का समय सुबह 10:30 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक होगा। इस उत्सव का संयोजक राजीव कुमार शर्मा और प्रभारी कला उत्सव भंवर लाल वैष्णव को बनाया गया है। यह आयोजन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद और अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार किया जा रहा है।



