Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां पुलिस थाने में गुरुवार को क्षेत्र की सभी सुरक्षा सखियों की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना और सुरक्षा सखी योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना था।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर के अनुसार मीटिंग के दौरान कालिका यूनिट की पुलिसकर्मी रजिया ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा, सभी उपस्थित सुरक्षा सखियों के मोबाइल फोन में राजकोप सिटीजन ऐप इंस्टॉल करवाया गया।
इस ऐप के उपयोग और इसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे जरूरत पड़ने पर इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, हेडकांस्टेबल सैयद जावेद भी मौजूद थे।
डाकघर में समस्याओं को लेकर अभिकर्ताओं का विरोध, ज्ञापन सौंपा


