Friday, June 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में शनिवार को होगा रक्तदान शिविर

देवली में शनिवार को होगा रक्तदान शिविर


Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानवता की सेवा के उद्देश्य से महेश नर्सिंग होम और शारदा सोसायटी के तत्वावधान में 20 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

अस्पताल संचालक डॉ. महेश जिंदल व डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया कि यह शिविर महेश नर्सिंग होम परिसर में सुबह 9 से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। उन्होंने लोगों से इस महादान के पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d