Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsदेवली में सचिन पायलट का स्वागत किया

देवली में सचिन पायलट का स्वागत किया


Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बुधवार को देवली पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।

दरअसल पायलट जयपुर से बूंदी स्थित हिंडोली विधायक अशोक चांदना के पिता के निधन पर हो रही शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान चिंताहरण बालाजी मोड़ के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पायलट का गर्मजोशी जोशी के साथ स्वागत किया। पायलट अपनी कार से उतरे व कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई तथा दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इसी तरह पूर्व विधायक राकेश पारीक का भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान पारस साहू मोंटी, सियाराम गुर्जर, शैतान सिंह गुर्जर, शम्मी रंगरेज, सद्दाम समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d