Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी सखी सहेली शाखा देवली की ओर से बगीची के बालाजी परिसर में 51 कन्याओं को भोजन करवाया गया। कमलेश मूंदड़ा ने बताया की हर नवरात्र में शाखा द्वारा कन्या भोजन कराया जाता है।
नवरात्र में माता स्वरूपा कन्याओं और भैरव स्वरूप बालकों को भोजन कराकर मातारानी की आराधना की जाती है। इसे लेकर बगीची के बालाजी परिसर में 51 कन्याओं को भोजन कराया गया और साथ ही आसपास की बस्तियों के बालक बालिकाओं को भी भोजन करवाया गया। अध्यक्ष नीतू मंगल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की पूजा, भजन और सामूहिक आरती के साथ किया गया। वहीं कन्या पूजन किया गया और सभी कन्याओं को भोजन करवाकर उपहार दिए गए। इसके बाद आसपास बस्ती में जाकर बच्चों को खाना भी खिलाया गया। मंदिर में चल रही अखण्ड रामायण पाठ में भी शाखा द्वारा सहयोग दिया गया।
इस दौरान वंदना तोषनीवाल, शिल्पा सोनी, सुशीला टांक, नीलम मनचंदा, इंदु मंगल, रेखा जिंदल, डॉ. कल्पना जिंदल, बबीता गोयल, इंदिरा सोनी, स्मिता शर्मा, सुनीता गोयल, मोना साहू उपस्थित थी


