Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationप्रकोष्ठ प्रभारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें-जिला निर्वाचन अधिकारी

प्रकोष्ठ प्रभारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें-जिला निर्वाचन अधिकारी


Desk News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में विधानसभा उप चुनाव-2024 (देवली-उनियारा) को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपादित करवाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए गठित प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बुधवार को भारत निर्माण सेवा केंद्र के वीसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. सौम्या झा ने बैठक ली।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) रामरतन सौकरिया, नोडल प्रभारी स्वीप (सीईओ) परशुराम धानका, भू प्रबंधन अधिकारी एवं एडीएम बीसलपुर भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। साथ ही वीडियों कॉन्फ्रेसिंग से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी जुड़े। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा उप चुनाव में गठित प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी को जो काम दिया गया है, उसकी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लगने के बाद उसकी अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाएं। रिटर्निंग अधिकारी उनियारा को मतदान केंद्रों पर सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लेखा प्रकोष्ठ के चुनाव सामग्री से संबंधित टेंडर की स्थिति, मतदान दल के प्रशिक्षण, स्वीप प्लान, आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद 24-48-72 घंटे की रिपोर्ट की पूर्व तैयारियां, सी-विजिल एप के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को चुनाव कार्य में आवश्यक वाहनों का आंकलन एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने डाक मतपत्र, ईडीसी एवं होम वोटिंग की तैयारी बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। वेब कास्टिंग के लिए 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों का चिन्हीकरण एवं नेटवर्क की सूचना तैयार करने के लिए डीओआईटी के एसीपी पवन कुमार महावर से जानकारी ली। चुनाव व्यय जांच प्रकोष्ठ के सह प्रभारी हरीश लालावत को निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग तथा रजिस्टर, प्रपत्र एवं अन्य अभिलेख संधारित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d