Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदो नंदियो की लड़ाई में एक कुएं में गिरा, क्रेन की मदद...

दो नंदियो की लड़ाई में एक कुएं में गिरा, क्रेन की मदद से निकाला


Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना क्षेत्र के जैन कॉलोनी के समीप सोमवार को सुबह दो नंदियो के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों नंदी लड़ते-लड़ते एक कुएं के समीप पहुंच गए।

जहां एक सांड कुएं में जा गिरा। कॉलोनिवासियों की सूचना पर गौसेवक मौके पर पहुंचे तथा 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नंदी को जीवित बाहर निकाला। परमेश्वर सोयल व चेतन शर्मा ने बताया कि गौसेवक गोविंद व लोकेश कुएं में उतरे तथा नंदी के सिर को रस्सी से बांधकर पानी में डूबने से बचाया। वहीं क्रेन को मौके पर बुलवाकर उसकी चैन से नंदी को बांधकर कुएं से बाहर निकाला।

इस दौरान गौसेवक रोहित सोयल, चेतन कुमार, विष्णु राजावत, दीपक सेन, दीपक खारोल, पवन सोयल, लोकेश ग्वाला, सुरज ग्वाला, तुषार ग्वाला, गोलू ग्वाला, संदीप वर्मा, निखिल वर्मा सहित।कालोनीवासियों ने भी सहयोग किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d