चेटीचंड बुधवार को, कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी बुधवार को देवली में पूज्य पंचायत की ओर से चेटीचंड महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर कई तरह के धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजन होंगे। यह आयोजन पूज्य पंचायत की ओर से हर वर्ष किया जाता है।
स्कूल बस के टायर के नीचे आने से छात्र घायल, उपचार के दौरान मौत

इसे लेकर रविवार से सुबह पूज्य पंचायत की ओर से शहर के मुख्य मार्ग से नगर कीर्तन यात्रा निकालकर आराध्य भगवान झूलेलाल की महिमा गाई जा रही हैं। “श्रद्धालु आयो लाल, झूलेलाल” के जयकारे लगा रहे है। पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया कि 10 अप्रैल को चेटीचंड का त्योहार धूमधाम से शहर में मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर पिछले दो दिनों से नगर कीर्तन यात्रा निकाली जा रही है। चेटीचंड पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें वाहन रैली, शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रोग्राम, महिलाओं एवं बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता सहित भंडारे (लंगर) का आयोजन है। सभी कार्यक्रम 9 अप्रैल से रावणा राजपूत धर्मशाला में आयोजित किए जाएंगे।



