Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsमधु मिसेज नखराली व साक्षी मिसेज गणगौर चुनी गई

मधु मिसेज नखराली व साक्षी मिसेज गणगौर चुनी गई


Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी महिला मण्डल की ओर से रविवार को गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मंजू तोतला व सचिव ललिता झंवर ने बताया कि देवली में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ।

Near by News- गणगौर मंडल ने निकाली जेलिया की शोभायात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत में ईसरजी व गणगौर की एंट्री हुई। इसके बाद भगवान महेश और ईसर गणगौर के पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महेश वंदना व गणगौर पर कई नृत्य, नाटक और गीतों की प्रस्तुति दी गई। सभी महिलाएं पूरे श्रृंगार के साथ सज-धजकर कार्यक्रम में शामिल हुई। सीनियर महिलाओं के लिए नखराली गणगौर और जूनियर महिलाओं के लिए मिसेज गणगौर प्रतियोगिता हुई, जो कार्यक्रम में आकर्षण थी। इस दौरान मधु मालू को मिसेज नखराली गणगौर और साक्षी तोषनीवाल को मिसेज गणगौर चुना गया। मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।

सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा मालपानी, कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा, सोना झंवर थी। मंच संचालन सविता मालू ने किया। इस कार्यक्रम में पुष्पा मूंदड़ा, प्रेम तुरक्या, आशा बिरला नीतू सोमानी, रेखा शशिभूषण मूंदड़ा, नंदिनी तोतला, गरिमा जाजू, रेखा नवल मूंदड़ा, वंदना, अनिता तोतला, राजेश्वरी तोतला सहित राजमहल, अमरवासी, देवली की करीब 5 दर्जन महिलाएं शामिल थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d