Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsशाला प्रबंधक व चालक की लापरवाही से छात्र की मौत हुई

शाला प्रबंधक व चालक की लापरवाही से छात्र की मौत हुई

जिला कलक्टर के नाम सौपा ज्ञापन, ग्रामीणों का आरोप


Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के तितरिया गांव में गत 6 अप्रैल को स्कूल बस के नीचे कुचलकर 11 वर्षीय छात्र की हुई मौत के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौपा है।

इसमें आरोप लगाया कि शाला प्रबंधक व बस के अकुशल ड्राइवर की वजह से यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने यह है ज्ञापन नायब तहसीलदार रामधन सिंह मीणा को सौपा है। इसमें बताया कि 6 अप्रैल को तितरिया निवासी अंशुल पुत्र हनुमान धाकड़ की मौत हो गई थी। यह हादसा स्कूल बस की ओर से छात्र अंशुल को टक्कर करने तथा दुर्घटना कारित करने के बाद हुआ। आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने कई बार चालक के साथ खलासी भी रखने की स्कूल प्रबंधन को बात कही थी।

वहीं तेज गति से बस चलाने वाले चालक को बदलने की भी शिकायत की। लेकिन इस विषय पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से दुर्घटना घटित हुई तथा अंशुल धाकड़ की मौत हो गई। ज्ञापन में मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने व शाला प्रबंधक, बस चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौपने में आसाराम नागर, भंवर सिंह, रतन, देवराज राजूलाल, अशोक, मनोज समेत दर्जनों ग्रामीण थे।

उल्लेखनीय है कि स्कूल बस की टक्कर के बाद अंशुल धाकड़ गंभीर घायल हो गया था। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ा। मामले में परिजनों ने नासिरदा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

यहां से पढ़े पूरी खबर…

स्कूल बस के टायर के नीचे आने से छात्र घायल, उपचार के दौरान मौत

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d