Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी टोंक के निर्देशानुसार स्वीप योजनान्तर्गत मासिक कार्यक्रम जारी हुआ।
अधिशासी अधिकारी देवली पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इसे लेकर रन फोर वोट का आयोजन किया गया। इस दौड़ को उपखंड अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रन उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से मुख्य बाजार होते हुए पुनः उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह शक्तावत, रामराय मीणा सीबीईओ, कुलदीप सिंह शक्तावत कार्यवाहक सफाई निरीक्षक सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
दूनी में भी हुई मैराथन दौड
दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सुबह तहसीलदार रामसिंह मीणा एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन में दूनी कस्बे के मुख्य बाजार में स्टाफ द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन कर मतदान करने का संदेश दिया गया। दौड़ को तहसीलदार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि मतदाता जागरूकता के चलते यहां दूनी तहसील कार्यालय एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्य बाजार में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
भू अभिलेख निरीक्षक युगल किशोर पारीक ने मतदाता जागरूकता गीत गाकर कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम प्रभारी शांतिलाल शर्मा तहसील कार्मिक रामसिंह, बीएलओ सुपरवाइजर राजेश कुम्हार, गिरधारी लाल शर्मा, महावीर प्रसाद बडगूजर आदि थे।


