Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री गुरु नानक जयंती के बाद कोटा के अगमगढ़ से पुष्कर साहिब जाने वाली नगर कीर्तन यात्रा 15 नवम्बर को देवली पहुंचेगी।
देवली पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। गुरुद्वारा कमेटी प्रधान हरिदास बिलोची ने बताया कि इस वर्ष भी कोटा से यात्रा पुष्कर साहिब के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर देवली संगत द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का नेतृत्व बाबा लक्खा सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरु नानक जयंती के 10 दिन बाद यह यात्रा आयोजित होती है। यह यात्रा देवली के मुख्य मार्ग से होते हुए गुरुद्वारा परिसर में आएगी, जहाँ शहर के अटल उद्यान (रावण चौक) में संगत गुरु का लंगर ग्रहण करेगी। लंगर के बाद यात्रा दोपहर एक बजे पुष्करजी के लिए रवाना होगी।



