Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा युवा मोर्चा के देवली अध्यक्ष मनोज शर्मा ने मंगलवार देर शाम जयपुर में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा से मुलाकात की।
इस दौरान मनोज शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष का साफ़ा और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें गदा भेंट की। मुलाकात के दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री जेपी यादव की मौजूदगी में जिले और प्रदेश में युवा मोर्चा के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह और आगामी दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं से सीधा संवाद करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई।




