Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट देवली के तत्वावधान में महावीर नवयुवक मंडल के वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए चुनावी प्रक्रिया रविवार रात मंदिर परिसर में हुई।
समाज के सुनील सेठी ने बताया कि इस दौरान सर्वसम्मति से जनता कॉलोनी निवासी जिनेंद्र बिलाला को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद समाज के युवाओं द्वारा नव-निर्वाचित अध्यक्ष जिनेंद्र बिलाला का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जबकि इससे पहले नरेंद्र बड़जात्या नवयुवक मंडल के अध्यक्ष थे। इस दौरान समाज अध्यक्ष संजय काला भी मौजूद थे।



