Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनशे पर रोक लगाने व मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

नशे पर रोक लगाने व मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग


Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित आसपास के क्षेत्र में हो रहे नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने व इन लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को लोगों ने उपखंड अधिकारी मनोज मीणा को ज्ञापन सौपा है।

Oplus_131072

ज्ञापन में बताया कि आसपास में नशीले ड्रग्स खुलेआम बिक रहे हैं। जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। अवैध शराब की दुकान भी संचालित है। जिससे नशाखोरी बढ़ रही है। वहीं लड़ाई, झगड़ा, चोरी समेत अपराध में इजाफा हुआ है। ज्ञापन सौपने में जितेंद्र सिंह चौधरी, सत्यनारायण साहू, राजबहादुर वर्मा, रामलक्ष्मण गुर्जर, धर्मराज गुर्जर, हेमेंद्र सिंह, कालूराम, जितेंद्र, रामनिवास, सुरेश चौधरी सहित शामिल थे।

मारपीट व अभद्रता के आरोपियों पर कार्रवाई करें

इसी तरह डाबर कला रेगर समाज के पंचों व लोगों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी के नाम शांतिभंग व मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे रेगर समाज के पांच बाबा रामदेव मंदिर परिसर डाबर कला में धार्मिक कार्य करने के लिए एकत्र हुए। लेकिन वहां मथुरा लाल, गोपीलाल, मुकेश, संजय, बंटी, नोरतमल, सोजी, नंदा रेगर, आशीष समेत भी मौजूद थे। जिन्होंने सभी पंचों के साथ गाली गलौज की और लकड़ियों से मारपीट की। आरोप लगाया कि उन्होंने समाज के पंचों को मंदिर से भगा दिया। ज्ञापन में बताया कि उक्त व्यक्ति मंदिर के बाहर गंदगी करते हैं तथा मंदिर के पास लगे हेडपंप पर पानी भरने जाने वाली महिलाओं से गाली गलौज करते हैं। वहीं मनमानी करते हैं। यहां तक की मंदिर पुजारी के साथ भी गाली गलौज की जाती है।

यह लोग मंदिर के गेट को खुला छोड़कर गायों को मंदिर परिसर में भेज देते हैं। ज्ञापन में उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान बाबूलाल, कालू, पप्पू वर्मा, रामविलास, बुद्धि प्रकाश, घीसालाल, राकेश, चेतन, रतन समेत दर्जनों लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d