Jahazpur News 4 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) नेशनल हाईवे पर चावंडिया चौराहे पर बुधवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब प्लास्टिक के दानों से भरा ट्रेलर तेज रफ्तार में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
सूचना पर जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था दुरुस्त किया। जांच में सामने आया कि ट्रेलर चालक नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक व ट्रेलर को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर लिया। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। एएसआई इस्लाम खां ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सड़क पर आवागमन सुचारू हुआ।



