Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआसमान की 250 फीट की ऊंचाई से दिखा 'अयोध्या नगरी' का अद्भुत...

आसमान की 250 फीट की ऊंचाई से दिखा ‘अयोध्या नगरी’ का अद्भुत नजारा

शुक्रवार से शुरू होगा पंचकल्याणक का मंगल विधान

(आशीष बागड़ी)


Deoli News 5 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भक्ति, आस्था और भव्यता का संगम! देवली की धरती पर शुक्रवार से जैन समाज के सबसे बड़े उत्सव ‘पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ’ का शंखनाद होने जा रहा है। कार्यक्रम स्थल की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 250 फीट की ऊंचाई (स्काई व्यू) से ली गई तस्वीर पूरे आयोजन की विशालता और सुंदरता को बखूबी बयां कर रहा है।

Oplus_16908288

इससे पहले गुरुवार को ज्योति कॉलोनी स्थित आदिनाथ मंदिर से भगवान का भव्य जुलूस चंद्रप्रभु मंदिर पहुँचा, जहाँ जैन मुनि प्रणीत सागर महाराज और क्षुल्लक विधेय सागर के सान्निध्य में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।

गर्भकल्याणक के साथ शुरू होगा मंगल कार्यक्रम

पंचकल्याणक महोत्सव समिति के समन्वयक दिनेश जैन सर्राफ और दीपक जैन (बाजटा) ने बताया कि 6 फरवरी को महोत्सव के पहले दिन ‘गर्भकल्याणक (पूर्वार्द्ध)’ की क्रियाएँ संपन्न होंगी। दिन की शुरुआत सुबह 8 बजे जिन-आज्ञा, गुरु-आज्ञा और देव-आज्ञा के साथ होगी। इसके ठीक बाद प्रातः 8.15 बजे चंद्रप्रभु मंदिर से अयोध्या नगरी तक भव्य घट यात्रा और जिन बिम्ब यात्रा निकाली जाएगी।

Oplus_16908288

महावीर जैन (नयागांव), उत्तम जैन (धुंधरी) ने बताया कि सुबह 9 बजे ध्वजारोहण एवं मण्डप-उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसके बाद 9.30 बजे मण्डप-शुद्धि एवं वेदी-शुद्धि की जाएगी। जबकि 9.40 बजे से जिनाभिषेक, आचार्य निमंत्रण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट सहित मांगलिक कार्य होंगे। सुबह 10 बजे मंगल प्रवचन और 10.30 बजे मुनिराजों की आहार-चर्या संपन्न होगी। दोपहर के सत्र में डेढ़ बजे से सरलीकरण, पात्र प्रतिष्ठा, पूजन यागमण्डल विधान एवं मंत्र जाप का आयोजन होगा। सायंकाल 4.15 बजे पुनः प्रवचन होंगे।

इसी तरह शाम 6.30 बजे पुण्यार्जक के घर से महाआरती का आगमन होगा और 7.30 बजे सामूहिक आरती की जाएगी। रात्रि के सत्र में 8.15 बजे शास्त्र सभा होगी और महोत्सव के पहले दिन का मुख्य आकर्षण रात्रि 8.45 बजे आयोजित होगा, जिसमें सौधर्म इन्द्र दरबार, आसन कम्पायमान और माता के सोलह स्वप्न दर्शन का मनमोहक मंचन किया जाएगा। मंत्री अनिल जैन (बाजटा) और कोषाध्यक्ष उत्तम जैन ने बताया कि भगवान की घट यात्रा के साथ ही कार्यक्रम का आगाज हो जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर व्यवस्था जुटाई जा रही है। पूछताछ के लिए विभिन्न कार्यालय भी बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d