Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंबापुरा कॉलोनी दौलता मोड निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को यहां थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि गत 9 फरवरी रात 8:30 बजे पीड़ित की नाबालिग पुत्री, माता समेत महिलाएं पड़ोस में चल रही भजन संध्या सुनाने जा रही थी। इस बीच नाबालिग पुत्री व अन्य महिलाओं में कुछ दूरी हो गई। वहीं पानी की टंकी के पास एक लाल रंग की मारुति कर खड़ी थी। इसके आगे की ओर मीणा शब्द लिखा था। जबकि पीछे की ओर बस लिखा हुआ था। आरोप लगाया कि इसके अंदर सुनील कुमार पुत्र जमनालाल मीणा निवासी रूपारेल व भंवरलाल बैरवा निवासी समेत दो तीन अन्य व्यक्ति बैठे थे। जिन्होंने पीड़ित की पुत्री को जबरन हाथ पड़कर अपहरण करने का प्रयास किया।
नाबालिग के चिल्लाने पर महिलाएं भाग कर आई तो आरोपी कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वह किन्हीं कार्यों में व्यस्त हो गया। इसके चलते उसने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


