Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationआत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया, मां सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया, मां सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की


Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान सीआईएसएफ की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया। इससे पहले प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा ने जल संरक्षण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां विद्यालय के व्याख्याता हेमराज कोली ने पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली के नेतृत्व में सभी स्वयंसेवको ने पूरे दिनभर की गतिविधियां आयोजित की।

मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा (दलवासा) में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भामाशाह रामप्यारी देवी मीणा व सुमित्रा देवी मीणा द्वारा श्योराम मीणा, उद्दालाल, धन्नालाल मीणा की पुण्य स्मृति में प्रतिमा की स्थापना करवाई गई।

इस मौके पर पीईईओ वसुधा शर्मा, संस्था प्रधान मुरलीधर शर्मा, अनिल कुमार, राजेंद्र, अविनाश, श्याम सुंदर, शैतान सिंह, प्रहलाद राम, शारीरिक शिक्षक हेमराज आदि ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा में बैठकर मां सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d