Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मनासिरदा में पूजित अक्षत कलश यात्रा मंगलवार को

नासिरदा में पूजित अक्षत कलश यात्रा मंगलवार को


Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अभिमंत्रित अक्षत को घर-घर पहुंचाने के लिए नासिरदा खंड में मंगलवार को अक्षत कलश यात्रा निकाली जाएगी।

जानकारी अनुसार श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अक्षत कलश यात्रा समिति का संरक्षक बाबा बालकदास को बनाया गया है। सभी कार्यक्रम उन्हीं के सानिध्य में संपन्न होंगे। अक्षत कलश यात्रा के लिए सभी ग्रामवासी, समाज, सामाजिक संगठन, मठ मंदिर के पुजारी, सुंदरकांड व भजन मंडली, रामधुनी व प्रभातफेरी मंडल सहित लोग मंगलवार को सुबह 10:30 बजे सिंडोला बालाजी मंदिर में एकत्र होंगे। इसके बाद अक्षत कलश यात्रा नासिरदा सिण्डोला बालाजी मन्दिर से बस स्टैंड, मुख्य बाजार, जैन मन्दिर, राजेश मिस्री का मकान, भगवान श्रीलक्ष्मीनाथ का मन्दिर पहुंचेगी। इस दौरान ग्राम पंचायत के गोपालपुरा, नयागाँव, बड़ा बालाजी कोलोनी, रामदरबार कॉलोनी, महादेवपुरा के ग्रामीण भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d