Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की सीमा से बोरड़ा गणेश मंदिर तक नगर पालिका देवली द्वारा बनवाई जा रही सड़क के मामले में अंबेडकर कॉलोनीवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा। इसमें सड़क की ऊंचाई नहीं बढवाने, विद्युत पोल हटाने तथा दोनों ओर समान चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि देवली के पेराफरी क्षेत्र में गणेश रोड पर अनुसूचित जाति की आबादी बसी हुई है। जिनके मकान करीब 40-50 वर्ष पुराने होने से वर्तमान में कुर्सी लेवल पूर्व निर्मित रोड के बराबर हो चुके है। यदि सड़क की ऊंचाई बढ़ाई गई तो सभी घरों में पानी भरने की समस्या हो जाएगी। लिहाजा सड़क की खुदाई कराकर रोड को बनवाया जाए। इसी के साथ रोड के बीच में आ रहे विद्युत पोलों को भी हटाया जाए। जबकि मौके पर आबादी साइड वाली दिशा में रोड को ज्यादा चौड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा दोनों ओर रोड की चौड़ाई भी समान रूप से बढ़ाने की लोगों की मांग है।
ज्ञापन सौपने में महेन्द्र वर्मा, रवि कुमार, रमेश रेगर, लोकेश वर्मा, श्रवण कुमार, बनवारी रेगर, छोटुलाल रेगर, दिनेश रेगर, रामलाल, हरी वर्मा, चेतन, भंवरलाल, बृजेश, सुरेश सहित थे।


