Deoli News 20 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निवारिया पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यो में मनमर्जी की शिकायत को लेकर सोमवार को एक ग्रामीण ने पंचायत समिति विकास अधिकारी को शिकायत दी है।
यह शिकायत ग्रामीण प्रधान लाल गुर्जर ने दी है। इसमें बताया कि पंचायत निवारिया में असमान तरीके से निर्माण कार्य हो रहा है। आरोप है कि वहां सरपंच अपने चहेतो के मकानों के बाहर मनचाहा घुमाव देकर आम रास्ते को संकरा कर रहे है। इसका विरोध करने पर उल्टे धमकाया जाता है। शिकायत में पुराने आम रास्ते मे दिए जा रहे घुमाव को रोकने की मांग की। वहीं निर्माण को नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति में ही कार्य शुरू करवाने की मांग की है।


