Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में 21 जनवरी को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर देवली में आयोजित होगा।
विशाल आई हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि यह लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक साकेत कॉलोनी स्थित विशाल आई हॉस्पिटल हॉस्पिटल में होगा। यहां आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे और रोगियों के साथ आने वाले लोगों को अपने खाने पीने व रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है।



