Saturday, September 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प का रविवार को मिलेगा लाभ

नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प का रविवार को मिलेगा लाभ


Deoli News 12 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला अंधता निवारण समिति टोंक और विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से देवली के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में रविवार 13 सितम्बर को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प लगेगा।

इसमें मोतियाबिंद के रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उक्त शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा, जिसमें नेत्र विशेषज्ञ विशाल स्नेही और उनकी सहयोगी टीम द्वारा जांच के बाद चयनित मरीजों का अत्याधुनिक तकनीक से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। यहां आने वाले मरीजों को आधार कार्ड या राशन कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, मरीजों के परिजनों को अपने ठहरने व भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। गौरतलब है कि यहां देवली के विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिसका लोगों को लाभ भी मिल रहा है। विशाल आई अस्पताल प्रबंधन ने मोतियाबिंद से ग्रसित रोगियों को उक्त निशुल्क कैंप का लाभ लेने के बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here