Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बस स्टैंड परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट में इस बार अन्नकूट प्रसादी वितरण 20 नवंबर को होगा।
मंदिर पुजारी रिंकू पाराशर ने बताया कि इस मौके पर सुबह से श्रद्धालु कच्ची सामग्री जमा कर सकेंगे। वहीं शाम को भगवान शिव के भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की जाएगी। पुजारी ने बताया कि प्रसादी वितरण शाम 5 बजे से किया जाएगा।


