बीसलपुर की दाई मुख्य नहर में जल छोड़ा
Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर टोंक की अध्यक्षता में पिछले दिनों आयोजित बीसलपुर परियोजना की जल वितरण समिति की बैठक के निर्णय अनुसार रविवार को परियोजना की दाई मुख्य नहर में पानी छोड़ा गया।



बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि इस दौरान रेगुलेटर हैड पर पूजा अर्चना के बाद 100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसे धीरे-धीरे बढ़कर पूरी क्षमता 735 क्यूसेक तक आगामी 24 घंटे में कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूरे कमांड क्षेत्र में 81 हजार 800 हेक्टेयर भूमि में रबी की फसल की सिंचाई के लिए 1.586 टीएमसी पानी प्रवाहित किया जाना प्रस्तावित है, जो करीब आगामी 20-22 दिनों तक पूरे नहरी तंत्र में प्रवाहित किया जाएगा।

इस मौके पर बीसलपुर परियोजना के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह सागर, अधिशासी अभियंता मनीष बंसल, सहायक अभियंता ब्रह्मानंद बैरवा, श्रीपथ सोलंकी, कनिष्ठ अभियंता शीना यादव समेत मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शनिवार को परियोजना के अभियंताओं ने बाई मुख्य नहर में पानी छोड़ा गया था। दाई मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।


