Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत की पूर्व प्रधानमंत्री व आयरन लेडी, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की जयंती रविवार को पार्टी कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

वहीं कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से गांधी के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके देश योगदान को स्मरण किया। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद पुजारी, कांग्रेस नेता अंबालाल मौर्य, सत्यनारायण बूलियां, रामनिवास मीणा, शमी रंगरेज, आईटी सेल के नीरज शर्मा, राहुल सुवालका, रोहित चंदेल, आदिल हुसैन, इमरान पठान समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।




