Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना में मतदाता जागरूकता को लेकर सतरंगी लोकतंत्र सप्ताह 16 से 22 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है।


सप्ताह के तहत रविवार को को महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में एनसीसी, एनएसएस एवं ईएलसी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई। वहीं कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय हित का संदेश देते हुए एनसीसी के कैडेट्स स्वयंसेवक व सभी छात्र “मतदान करें” के रूप में पंक्तिबद्ध हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी “कर्तव्यों से कोई न रूठे, किसी का वोट कभी न छूटे” का संदेश दिया। वरिष्ठ संकाय सदस्य सहआचार्य डॉ. डीपी त्रिपाठी, सहायक आचार्य निशा मीणा, मनीष नैनवाल, डॉ. ज्योति गुप्ता, निकिता वर्मा, डॉ. निकिता मंगल, प्रियंका जैन ने भी मानव श्रृंखला के रूप में सभी को मतदान करने का संदेश दिया।



