Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा ने विधानसभा चुनाव 2023 संचालन के लिए संयोजक व सहसंयोजक मनोनीत किए हैं।

जारी नियुक्ति पत्र में देवली उनियारा विधानसभा के शहर मंडल संयोजक पद पर हनुमंत सिंह को मनोनीत किया है। इसी तरह सहसंयोजक पद पर देवराज गुर्जर व बालकिशन मालू को मनोनीत किया है। इसके अलावा देवली देहात मंडल अध्यक्ष धनराज प्रजापत को बनाया है।



