Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकिरोड़ीलाल मीणा रविवार को पेच की बावड़ी में करेंगे सम्बोधित

किरोड़ीलाल मीणा रविवार को पेच की बावड़ी में करेंगे सम्बोधित


Deoli News 18 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीजेपी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा 19 नवम्बर को हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के पेच की बावड़ी में बीजेपी प्रत्याशी व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

पार्टी की और से जारी कार्यक्रम के मुताबिक डॉ. किरोड़ीलाल दोपहर 12 बजे हेलिकॉप्टर से केशोरायपाटन से पेच की बावड़ी पहुचेंगे। बाद में वे कस्बे के पास स्थित चुनावसभा स्थल पर आमसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वे पेच की बावड़ी में करीब 50 मिनट ठहरेंगे। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से निवाई विधानसभा क्षेत्र के दतवास जाएंगे। जहाँ वे बीजेपी प्रत्याशी रामसहाय वर्मा के समर्थन में सभा को सम्बोधित करेंगे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d