Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damनेगड़िया में ब्रिटिशकालीन ब्रिज ने ली जल समाधि

नेगड़िया में ब्रिटिशकालीन ब्रिज ने ली जल समाधि

  • पुलिया ने लिया बनास का घूंघट

  • दिख रहा है विहंगम दृश्य


Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध का जलस्तर आरएल 313.50 मीटर के करीब पहुंचने के साथ ही अब पुराने अजमेर मार्ग स्थित नेगडिया पुलिया जलमग्न हो गई है।

जलस्तर बढ़ने की वजह से पुराना ब्रिटिशकालीन आगेलीव ब्रिज अब पानी की ओट में छिप चुका है। हालांकि पानी कम होने फिलहाल यह पुलिया हाईलेवल ब्रिज से दिखाई दे रही है, जो विहंगम दृश्य की भांति है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बनास में हुई पानी की आवक के चलते पुरानी पुलिया पर पानी आ गया। वहीं धीमे-धीमे बनास के पानी ने ओगेलिव ब्रिज को अपने आगोश में ले लिया। शुक्रवार सुबह यह पुलिया पूरी तरह पानी में जलमग्न दिखाई दी। उल्लेखनीय है कि आरएल 313.50 मीटर के आंकड़े के करीब नेगड़िया स्थित पुलिया पानी में जलमग्न हो जाती है। अब यह कई बार जलमग्न हो चुकी है। पूर्ण जलभराव क्षमता होने पर पुलिया से कई फीट ऊपर पानी रहता है, जो वापस पानी कम होने के बाद पुलिया दिखाई देती है।

मौजूदा सीजन की पानी की आवक के चलते एक बार फिर ओगेलीव ब्रिज जल समाधि ले चुका है। अब नेगडिया गांव में जल विस्तार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d