Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में व्याप्त समस्या को लेकर दैनिक ब्यूरो में प्रकाशित खबर “चर्च रोड पर लटकता हुआ पेड़ जोखिमपूर्ण, हादसे का सबब” पर असर हुआ है।
इसे लेकर सीआईएसएफ के जवानों ने लटकते हुए पेड़ के तने को काटकर हादसे के जोखिम को कम किया है। दरअसल दीवार पर झुका पेड़ किसी भी समय गिरकर राहगीरों को गंभीर चोट पहुंचा सकता था, यहाँ तक कि जनहानि की आशंका थी। खबर प्रकाशित होने के बाद आमजन ने उम्मीद जताई थी कि प्रशासन कार्रवाई करेगा, लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थानीय प्रशिक्षण केंद्र आरटीसी के जवानों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए चर्च रोड की ओर झुक रहे पेड़ों की छटाई कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जवानों की तत्परता से अब राहगीरों को सुरक्षित आवागमन का मार्ग मिला है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीआईएसएफ जवान शहर हित में कई उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं।



