Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित गोयल पेट्रोल पंप के सामने की बस्तियों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई कॉलोनियां चारों ओर से पानी से घिर गई हैं।
जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र कुचलवाड़ा पंचायत के अंतर्गत आता है और उन्होंने ग्राम पंचायत से जल्द से जल्द राहत दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल उन्हें इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। चारों ओर कीचड़, गंदगी और जलभराव है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने और लोगों तक मदद पहुँचाने की मांग की है।



