-
मुनिसंघ एवं आर्यिका स्वस्तिभूषण के सानिध्य में होंगे कार्यक्रम
-
वृहद स्तर पर तैयारियां शुरू
-
अलग-अलग दिन होंगे कार्यक्रम
Deoli News 25 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुंचलवाड़ा रोड जैन कॉलोनी में अगले माह 3 से 6 अप्रेल तक पार्श्वनाथ मंदिर में पंच कल्याणक एवं नवीन वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।।उक्त कार्यक्रम को लेकर 28 मार्च को मुनि वैराग्य सागर व सुप्रभ सागर और 2 अप्रेल को आर्यिका स्वस्तिभूषण का मंगल प्रवेश होगा। मुनिसंघ व आर्यिका के सानिध्य में तथा प्रतिष्ठाचार्य देवेश शास्त्री, कपिल भैया के निर्देशन एवं संगीतकार कुलदीप कार्यक्रम कराएंगे।
महोत्सव के गौरव अध्यक्ष संजय पापड़ीवाल व कार्य अध्यक्ष भीमराज जैन ने बताया कि महोत्सव में ध्वजारोहण महावीर गोधा एवं परिवार डाबर व मंडप उद्घाटन मोतीलाल पापड़ीवाल परिवार, मुख्य कलश स्थापनाकर्ता उच्छब बाई राजेश जेठयानीवाल परिवार, चित्र अनावरण भीमराज जैन परिवार, दीप प्रज्ववल्लन पदम पाटनी परिवार,न वीन वेदी पुण्यार्जन संजय पापड़ीवाल, पूजन सामग्री पुण्यार्जक हुकमचंद सेठी परिवार, भोजन पुण्यार्जक नेमीचंद जैन परिवार एवं प्रचार सहयोगकर्ता तेजमल पाटनी परिवार है। महोत्सव के विभिन्न पात्रों व अष्टकुमारियो का चयन हो चुका है।
पहले दिन यह होंगे कार्यक्रम
अध्यक्ष महावीर कुमार बाकलीवाल ने बताया 3 अप्रेल को गर्भ कल्याणक में प्रातः देव, गुरुआज्ञा, घट पूजन के बाद घट व श्रीजी की शोभायात्रा निकलेगी। जिसके बाद ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, शुद्वि, अभिषेक, शांतिधारा, दोपहर में सकलीकरण, यागमण्डल विधान, गर्भ कल्याणक संस्कार, गोद भराई, शाम को महाआरती, शास्त्र प्रवचन, सौधर्म सभा, कुबेर द्वारा नगरी की रचना, सोलह स्वप्न, माताजी का श्रृंगार,अष्टकुमारियो द्वारा मां की सेवा आदि कार्यक्रम होंगे।
4 अप्रैल को मनाएंगे जन्म कल्याणक
इसी तरह 4 अप्रेल को जन्म कल्याणक में प्रातः जाप, पूजन तीर्थंकर बालक का जन्म, मुनि श्री की दिव्य देशना, इंद्राणी को प्रथम दर्शन, जन्मकल्याणक जुलूस, पांडुशिला का जन्म अभिषेक, दोपहर में तीर्थंकर बालक का श्रृंगार, शाम को आरती, शास्त्रसभा, रात्रि को आनंदोत्सव, बालक को पालना व बाल क्रीड़ा रहेगी। वहीं 5 अप्रेल को तप व ज्ञान कल्याणक में जाप्यानुष्ठान, पूजन, वैराग्य दृश्य, उपसर्ग एव दिव्य देशना, दीक्षा विधि एवं आहार चर्या होगी। दोपहर में प्राण प्रतिष्ठा, सूर्यमंत्र, केवलज्ञान समोशरण की रचना आकर्षण रहेंगे।
इसी प्रकार 6 अप्रेल सुबह मोक्ष कल्याणक में सम्मेदशिखर पर ध्यानमुद्रा में विराजित पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन व प्रवचन होंगे। स्वागत अध्यक्ष पदम पाटनी ने बताया महोत्सव में समाज बंधुओं के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी शामिल होंगे।


